जैसलमेर। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर मिला ड्रोन (फोटो सोर्स मेटा AI)।
भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक एक मेड इन चाइना लिखा ड्रोन मिलने से सनसनी फैल गई। बीएसएफ जैसलमेर सेक्टर साउथ के अलर्ट जवानों ने एक सूचना के आधार पर गुरुवार देर शाम को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप लोंगेवाला क्षेत्र से एक संदिग्ध ड्रोन बरामद
BSF कर रही जांच फिलहाल बीएसएफ इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह ड्रोन स्थानीय रूप से उड़ाया गया था या फिर सीमा पार से संचालित किया गया है।
लोंगेवाला सेक्टर की सभी चौकियां हाई अलर्ट पर प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ड्रोन का आकार छोटा है। मेड इन चाइना निर्मित इस ड्रोन पर कैमरा लगा हुआ है। ड्रोन पाकिस्तान से भेजा गया या भारत से उड़ा इसको लेकर जांच की जा रही है। बॉर्डर इलाके में ड्रोन मिलने से सीमा सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर आया है और लोंगेवाला सेक्टर की सभी चौकियां हाई अलर्ट पर है।
ड्रोन की रेंज और फीड खंगाल रही सुरक्षा एजेंसियां सूत्रों के अनुसार ड्रोन के जरिए जासूसी की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन की रेंज और फीड खंगाल रही है। इसके साथ ही ड्रोन में कौनसा कैमरा और तकनीक थी इसकी भी तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।
ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध जारी गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जैसलमेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में आम नागरिकों द्वारा ड्रोन उड़ाना जिला प्रशासन द्वारा पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान सरहद के इलाके में मेड इन चाइना लिखा ड्रोन मिलने से सुरक्षा एजेंसियों पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं।
यह खबर भी पढ़े…
1. DRDO गेस्ट हाउस मैनेजर से जयपुर में होगी पूछताछ:पाकिस्तानी एजेंट फर्जी अधिकारी बनकर करता था बात, सेना से जुड़ी जानकारी देने का आरोप

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में पकड़े गए DRDO के गेस्ट हाउस मैनेजर महेंद्र प्रसाद को सुरक्षा एजेंसियां लेकर जयपुर रवाना हुई। अब महेंद्र से जयपुर में CIC (सेन्ट्रल इंटेरोगेशन कमेटी) में पूछताछ होगी। (पढ़ें पूरी खबर)
2. जैसलमेर में BSF के 59 ऊंट रिटायर:10 साल तक सेना के जवानों के साथ दी सेवाएं, अब ग्रामीण करेंगे देखभाल

भारत-पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर सेना के जवानों के साथ तैनात ऊंटों को रिटायर किया गया है। ऐसे करीब 59 ऊंट रिटायर हुए है। अब इनकी देखभाल सरहदी गांव के ग्रामीण करेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments