![]()
जिला अस्पताल के महिला मेडिकल वार्ड में शनिवार को राउंड के दौरान रेजिडेंट डॉक्टर से मरीज और उसके परिजनों ने मारपीट की।
करौली जिला अस्पताल के महिला मेडिकल वार्ड में शनिवार को राउंड के दौरान रेजिडेंट डॉक्टर से मरीज और उसके परिजनों ने मारपीट की। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा हो गया और रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने कार्य बहिष्कार कर पीएमओ को शिकायत सौंपी। इस दौर
फीमेल मेडिकल वार्ड में डॉ. मेहुल शर्मा राउंड कर रहे थे। इसी दौरान भर्ती महिला मरीज और उसके पति से कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। आरोप है कि मरीज के पति ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ से बदतमीजी करते हुए हाथापाई की। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दंपती को हिरासत में ले लिया। वहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग कर्मियों ने पीएमओ डॉ. रामकेश मीणा को ज्ञापन सौंपते हुए अस्पताल में आए दिन हो रही घटनाओं पर नाराजगी जताई।
स्वास्थ्य कर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे कार्य करने में असमर्थ रहेंगे। पुलिस को भी इस संबंध में एफआईआर सौंपी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments