![]()
चूरू कोतवाली पुलिस ने 18 साल से फरार चैक बाउंस के आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया।
चूरू कोतवाली पुलिस ने 18 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी जितेंद्र कुमार शर्मा (45) चूरू के वार्ड 20 नई सड़क का रहने वाला है।
जितेंद्र के खिलाफ 2007 में चैक बाउंस का मामला दर्ज हुआ था। वह एनआई एक्ट और ठगी के कुल 13 मामलों में वांछित था। आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ, जिसके कारण उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किए गए।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले कई सालों से जयपुर, कोलकाता, बेंगलुरु और अहमदाबाद में रह रहा था। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस ने आरोपी पर एक हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments