जयपुर में एक डॉक्टर से 40 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घर के मैन गेट पर धमकी भरा लेटर एक लिफाफे में रखकर फेंका गया। बदमाश ने लिखा- आपको नहीं पता है कि आप अपनी बेटी की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। करणी विहार थाने में पीड़ित डॉक्टर
डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया- करणी विहार के रहने वाले एक डॉक्टर ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया- मैं चित्रकूट इलाके में प्राइवेट क्लिनिक चलाता हूं। बुधवार देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश मेरे घर के बाहर आए।
बदमाश ने घर के मैन गेट के ऊपर से एक लिफाफे में धमकी भरा लेटर फेंक कर चले गए। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकल रहा था। इस दौरान मुझे लिफाफा नजर आया। उसको खोलकर देखा तो उसमें धमकी भरा लेटर मिला।
इंग्लिश में लिखा मिला लेटर धमकी भरा लेटर इंग्लिश में लिखा हुआ था। इसमें लिखा था- ज्यादा होशियारी दिखाई तो अच्छा नहीं होगा। चुपचाप 40 लाख रुपए दे देना। बदमाश ने लेटर में लिखा- ये मेरी पहली और आखिरी वॉर्निंग है।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments