☜ Click Here to Star Rating


हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह और बुशहर राजपरिवार के वारिस विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। वह चंडीगढ़ निवासी डॉ. अमरीन कौर के साथ सात फेरे लेंगे। उनकी शादी आगामी 22 सितंबर 2025 को होगी। विवाह सम

.

बाकायदा, शादी का कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे में सभी लोग ये जानने को उत्सुक हैं कि आखिर कौन हैं अमरीन कौर, जो बुशहर रियासत की रानी बनने जा रहीं हैं। तो बता दें कि अमरीन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

अमरीन ने साइकोलॉजी में पीएचडी कर रखी है। इससे पहले उन्होंने इंग्लिश और मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री की। वे हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-2 निवासी सरदार जोतिंद्र सिंह सेखो और सरदारनी ओपिंद्र कौर की बेटी हैं।

अब देखें अमरीन कौर के 10 PHOTOS…

विक्रमादित्य की यह दूसरी शादी, पहली पत्नी थी राजस्थान की राजकुमारी…

छह साल पहले हुई थी शादी, दो महीने पहले तलाक विक्रमादित्य ने पहली शादी सुदर्शना के साथ 8 मार्च 2019 जो जयपुर में हुई थी। सुदर्शना चूंडावत राजस्थान के राजसमंद की आमेट रियासत से संबंध रखती हैं। दोनों की शादी जयपुर में शाही अंदाज में हुई थी। शादी के बाद सुदर्शना करीब डेढ़-दो साल काफी समय तक विक्रमादित्य सिंह के साथ रहीं। इसके बाद पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई। साल 2021 में सुदर्शना ने विक्रमादित्य सिंह पर चंडीगढ़ की एक युवती से संबंध रखने के भी आरोप लगाए। मनमुटाव बढ़ने के बाद वह अपने माता-पिता के पास जयपुर लौट गईं। अक्टूबर 2022 में उदयपुर कोर्ट में घरेलू हिंसा एक्ट के तहत सुदर्शना ने केस किया। दो महीने पहले ही कोर्ट से दोनों का तलाक हुआ।

यह फोटो मार्च 2019 का है, जिसमें विक्रमादित्य और सुदर्शना शादी के बंधन में बंधे नजर आ रहे हैं।

यह फोटो मार्च 2019 का है, जिसमें विक्रमादित्य और सुदर्शना शादी के बंधन में बंधे नजर आ रहे हैं।

सास, ननद और ननदोई पर भी लगाए थे गंभीर आरोप सुदर्शना ने यह भी आरोप लगाया था कि उनके ससुर एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मौत के बाद पति विक्रमादित्य सिंह उन्हें प्रताड़ित करने लगे। और इस दौरान उनकी सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता और ननदोई अंगद सिंह भी विक्रमादित्य का साथ देते थे। सुदर्शना के इन आरोपों के बाद विक्रमादित्य सिंह ने उनके खिलाफ दायर याचिका को निरस्त करने की एप्लिकेशन दी थी। राजस्थान के उदयपुर की फैमिली कोर्ट ने दो साल पहले अंतरिम आदेश पारित किए करते हुए विक्रमादित्य सिंह को हर महीने 4 लाख रुपए सुदर्शना को देने के आदेश दिए थे। लेकिन केस चलता रहा। जिसके बाद इसी साल दोनों अलग हो गए।

—————————

विक्रमादित्य सिंह से जुड़ी ये खबर पढ़े…

हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह फिर शादी करेंगे:पंजाब यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर के साथ 7 फेरे लेंगे; राजस्थान की राजकुमारी से हो चुका तलाक

हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनका विवाह 22 सितंबर को चंडीगढ़ में होगा। विक्रमादित्य सिंह की शादी पंजाब की अमरीन कौर से तय हुई है। विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं और वह छह बार के सीएम रहे वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading