डीग में फार्मा एकता दिवस-2025 के अवसर पर नवचयनित फार्मासिस्ट स्वागत एवं सम्मान समारोह मनाया गया।
डीग में फार्मा एकता दिवस-2025 के अवसर पर नवचयनित फार्मासिस्ट स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म मुख्य मेहमान थे।

राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने फार्मासिस्ट को बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़।
राज्य मंत्री ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने बताया कि गांव से लेकर शहर तक जनता को समय पर दवा उपलब्ध कराना फार्मासिस्टों की प्रमुख जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं हर व्यक्ति तक पहुंचाई जाएं।
गृह राज्य मंत्री ने ग्रामीण सेवा शिविर और शहरी सेवा शिविरों की जानकारी देते हुए आमजन से अपील की कि वे इन शिविरों में पहुंचकर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि यह शिविर केवल सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि “जनसेवा के संकल्प” को धरातल पर उतारने की सशक्त पहल हैं।

गृह राज्य मंत्री ने लोगों से की ग्रामीण सेवा शिविर और शहरी सेवा शिविरों का लाभ लेने की अपील।
उन्होंने आगामी 2 अक्टूबर का उल्लेख करते हुए महात्मा गांधी जी को याद किया और कहा कि गांधीजी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने वाले हैं। इसी अवसर पर उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के कार्यों को भी नमन किया और कहा कि उनका सादा जीवन और उच्च विचार हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।
गृह राज्य मंत्री ने कहा – “सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन योजनाओं को आमजन तक पहुँचाना है। यही सच्ची जनसेवा और सच्ची राष्ट्रभक्ति है।”
गृह राज्य मंत्री ने नवचयनित फार्मासिस्टों को कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा वितरक नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में भरोसेमंद साथी हैं। समारोह में बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments