☜ Click Here to Star Rating


फलोदी में चोरी के शक में दो युवकों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। दोनों युवक भाड़ला सोलर पार्क में काम करते थे। इसके सिक्योरिटी गार्ड ने चोरी का आरोप लगाकर उन्हें पकड़ लिया। फिर उनके साथ मारपीट की।

.

घटना बाप थाना क्षेत्र के भाड़ला गांव की 6 सितंबर की रात की है। सोमवार को घटना का वीडियो सामने आया। इसके बाद मंगलवार को भाड़ला गांव और आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया।

आज सुबह ग्रामीण थाने के सामने धरने पर बैठ गए। पुलिस ने वीडियो से पहचान कर मंगलवार को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में इस्तेमाल हुई बोलेरो और स्विफ्ट गाड़ी को जब्त कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

बाप थाना पुलिस की गिरफ्त में पांच आरोपी।

बाप थाना पुलिस की गिरफ्त में पांच आरोपी।

सोलर पार्क के गेट पर पकड़ा, गाड़ी में पटककर ले गए थाना अधिकारी रमेश ढाका ने बताया- 8 सितंबर को जैसलमेर के नाचना थाना के अवाय (रोला गांव) निवासी गेनाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। उसने बताया कि 6 सितंबर को रात 2 बजे मैं और मदनलाल रोला गांव जा रहे थे।

इस दौरान भाड़ला सोलर पार्क के कई सिक्योरिटी गार्ड ने चोरी का आरोप लगाकर उन्हें पकड़ लिया। वहां से बोलेरो कैंपर और स्विफ्ट कार में उठाकर ले गए। सिक्योरिटी कंपनी के गेट पर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की।

थाना अधिकारी ने बताया- बुधवार को आरोपी जयराज सिंह (26) निवासी डेगाना, विजय सिंह (27) निवासी फलसुण्ड, सुमेर सिंह (23) निवासी रामदेवरा, कुलदीप सिंह (33) निवासी हनुमानगढ़ और भवानी सिंह (18) निवासी बीकानेर को गिरफ्तार किया गया।

थाने के सामने ग्रामीणों का धरना उधर, घटना का वीडियो सामने आने के बाद बाप थाने के सामने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर लोग धरने पर बैठ गए। उन्होंने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

दोनों युवक भाड़ला सोलर पार्क में मजदूरी करते हैं। वहीं सभी आरोपी भाड़ला सोलर पार्क की सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड हैं।

पीसीसी चीफ ने सरकार पर साधा निशाना

वहीं मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने X पर वीडियो शेयर कर सरकार पर निशाना साधा और कानून व्यवस्था को लेकर घेरा।

यह खबर भी पढ़ें…

JCB से उल्टा लटकाकर डंपर ड्राइवर को पीटा:जख्मों पर नमक-पानी डाला, हिस्ट्रीशीटर ने 3 घंटे टॉर्चर किया; डीजल-सीमेंट चोरी का शक

ब्यावर में चोरी के शक में हिस्ट्रीशीटर ने डंपर ड्राइवर को JCB से रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाकर पीटा। बदमाश 3 घंटे तक बेल्ट और डंडे से बेरहमी से पीटता रहा। ड्राइवर के घावों पर नमक और पानी भी छिड़का गया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading