फलोदी दुर्ग महोत्सव का दीपमाला प्रज्ज्वलन के साथ समापन हो गया। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर, जिला प्रशासन फलोदी और नगरपरिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह दो दिवसीय उत्सव सांस्कृतिक गतिविधियों और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित क
महोत्सव का मुख्य उद्देश्य फलोदी की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करना और पर्यटन को नई पहचान दिलाना था। समापन के अवसर पर अगले वर्ष दुर्ग महोत्सव को और समृद्ध रूप में आयोजित करने का संकल्प लिया गया। इस महोत्सव का उद्घाटन मंगलवार रात विधायक पब्बाराम विश्नोई और जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने किया था।
दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें जलेबी दौड़, मटका दौड़, बोरा दौड़ और रस्साकसी शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं में स्थानीय लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शाम को स्थानीय संघ द्वारा भक्ति और शक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

प्रतियोगिता में भाग लेती हुई महिलाएं।
महोत्सव को सफल बनाने में विधायक पब्बाराम विश्नोई, जिला कलक्टर श्वेता चौहान, एसडीएम पूजा चौधरी, नगरपरिषद आयुक्त विक्रम सिंह चारण, उद्योग महाप्रबंधक डॉ. अंजुला आसदेव और संगीत नाटक अकादमी सचिव शरद व्यास सहित सौरभ बोहरा, ओम बोहरा, शिवकुमार व्यास, नरेश व्यास आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन भानु पुरोहित और गुलनाज खान ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments