![]()
फलोदी में जिला कलेक्टर श्वेता चौहान की अध्यक्षता में जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फलोदी दुर्ग महोत्सव के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा हुई। ये महोत्सव 29 और 30 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने फलोदी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने महोत्सव की रूपरेखा तैयार करने और विभागवार जिम्मेदारियां तय करने के निर्देश दिए।
खीचन स्थित कुरजा स्थल के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए। पर्यटन विभाग और पंचायती राज विभाग को यहां की सफाई और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुधारने को कहा गया। कलेक्टर ने कहा कि जिले की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरें अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी आकर्षित करती हैं।
बैठक में दिसंबर में कुरजा महोत्सव के आयोजन का भी निर्णय लिया गया। बैठक में एसीईओ गौतम चौधरी, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक शरद व्यास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments