☜ Click Here to Star Rating


त्रिवेणी धाम में भगवानदास महाराज का जन्मोत्सव और पद्मश्री संत नारायणदास महाराज के अमृत महोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय संत अमृत समागम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने हिस्सा लिया।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार को दो कार्यक्रमों में शिरकत की। सुबह शाहपुरा के त्रिवेणी धाम में भगवानदास महाराज का जन्मोत्सव और पद्मश्री संत नारायणदास महाराज के अमृत महोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय संत अमृत समागम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने

.

देशभर से आए साधु-संतों की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन और श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ। दीया कुमारी ने राम रिछपाल दास जी महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में अध्यात्म और संस्कारों को मजबूत करते हैं।

दीया कुमारी ने साधु-संतों से आशीर्वाद लिया और सीताराम जी के दर्शन किए।

दीया कुमारी ने साधु-संतों से आशीर्वाद लिया और सीताराम जी के दर्शन किए।

उपमुख्यमंत्री ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी वर्गों को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने नई पीढ़ी को गुरुकुल शिक्षा की ओर प्रेरित किया। इस अवसर पर देवायुष सिंह शाहपुरा भी मौजूद थे।

वहीं शुक्रवार दोपहर जयपुर में यूनिग्लोब ट्रैवल साउथ एशिया द्वारा यूनिग्लोब सूत्र सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दीया कुमारी ने विश्वभर से आए प्रतिनिधियों के साथ राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन राजस्थान को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में सहायक होगा।

दीया कुमारी ने विश्वभर से आए प्रतिनिधियों के साथ राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की।

दीया कुमारी ने विश्वभर से आए प्रतिनिधियों के साथ राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि राजस्थान अपनी अनूठी संस्कृति और परंपराओं के लिए दुनिया में अलग पहचान रखता है। यहां की भाषा, खानपान और लोकजीवन पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करता है। खाटूश्याम जी मंदिर, श्रीनाथ जी मंदिर और पुष्कर ब्रह्मा मंदिर के साथ अनेक ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसके अलावा तीज, गणगौर, मकर संक्रांति तथा बूंदी, नागौर और पुष्कर जैसे पर्व और उत्सव भी देश-विदेश के लोगों को विशेष रूप से लुभाते हैं।

दीया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और विकास कार्यों को गति देने के लिए सतत प्रयासरत है। साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं अपनी अहम भागीदारी निभा रही हैं, जो समाज और देश के लिए सकारात्मक संकेत है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading