![]()
चोरी का सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी 9 दिन में पुलिस के हाथ खाली हैं। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है।
बूंदी के करवर थाना क्षेत्र में खेमजी महाराज के स्थान पर हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी 9 दिन में पुलिस के हाथ खाली हैं। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने करवर थाने के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही 5 दिन में चोरी का खुला
ज्ञापन में बताया कि बूंदी जिले के खेड़ी स्थित श्री खेमजी महाराज के प्राचीन मंदिर में 3 अगस्त की रात को चोरी की वारदात हुई। चोर मंदिर से चांदी के दो छत्र, एक मुकुट और गहने लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, लेकिन 9 दिन बीतने के बाद भी पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। जिससे क्षेत्र के लोगों ने करवर थाने के सामने विरोध-प्रदर्शन किया है।
मंदिर प्रबंधन ने 4 अगस्त को सुबह 6 बजे करवर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन 9 दिन बीतने के बाद भी पुलिस चोरी गए सामान को बरामद नहीं कर सकी है। सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का केंद्र माने जाने वाले इस मंदिर में यह तीसरी बार चोरी की घटना हुई है। स्थानीय समाज ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर 5 दिन के भीतर चोरी का सामान बरामद करने, दोषियों पर कार्रवाई करने और मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि समय सीमा में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे मेघा हाईवे पर शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे। यह हाईवे इंद्रगढ़-लाखेरी-श्रीमाधोपुर को जोड़ता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments