![]()
मरम्मत कार्यों के चलते 13 अगस्त को शहर में दो चरणों में बिजली कटौती होगी।
बिजली निगम ने मरम्मत कार्यों के चलते 13 अगस्त को शहर में बिजली कटौती की घोषणा की है। विभाग दो शिफ्ट में काम करेगा। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी।
इस दौरान 220 केवी जीएसएस के 11 केवी आनंद नगर फीडर पर काम होगा। इससे आनंद नगर, मनोहर विहार कॉलोनी, अयोध्या कुंज और सैंपऊ रोड क्षेत्र प्रभावित होंगे।
दूसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से 7 बजे तक रहेगी। इस दौरान 220 केवी जीएसएस के 33 केवी डीसीसीपी फीडर की मरम्मत होगी। इससे 33/11 केवी सब-स्टेशन जीटीआर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
प्रभावित क्षेत्रों में भामतीपुरा, पुराना शहर, हरदेव नगर और बजरिया शामिल हैं। इसके अलावा मदीना कॉलोनी, आशियाना कॉलोनी और मचकुण्ड रोड भी प्रभावित होंगे। नगर परिषद, राधा विहारी, गुरुद्वारा रोड और जगन चौराहा क्षेत्र में भी बिजली नहीं रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments