![]()
घटिया क्वालिटी की वजह से राजधानी की सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल पा रही है। ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने की वजह से सड़कों पर पानी भर रहा है। लोग पानी में से होकर निकलने पर मजबूर हैं। हालात यह हैं कि बारिश में बने गड्ढों में लोग गिर रहे हैं। इसके बावजूद भी
पीडब्ल्यूडी ने एक साल पहले सांगानेरी गेट से ट्रांसपोर्ट नगर तक सड़क बनाई थी। यह सड़क पहली ही बारिश को नहीं झेल पाई और डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में अब आए दिन लोग गिर रहे हैं। दुपहिया वाहन फंस रहे हैं। कई जगह पानी भरा हुआ है। बारिश की गति धीमी और कम होने के बावजूद भी अधिकारियों ने अभी तक सड़क पर मोरम नहीं बिछाई है।
निवारू रोड की सड़क से डामर-कंक्रीट गायब, पत्थर निकले
जेडीए की ओर से धाबास, सिरसी, रंगोली गार्डन और कालवाड़ रोड पर बने गड्ढों का पैचवर्क किया जा रहा है, लेकिन निवारू रोड पर हुए गड्ढों की जेडीए अधिकारियों ने अभी तक सुध नहीं ली है। निवारू रोड पर बनी सड़क से डामर-कंक्रीट गायब हो गए हैं, पत्थर निकल गए हैं। 50 मीटर के दायरे में सड़क ही गायब हो गई है। पत्थर निकलने की वजह से आए दिन वाहन फंस रहे हैं।
शास्त्री नगर में सड़क ध्वस्त
शास्त्री नगर स्थित शिव शक्ति कॉलोनी में एक साल पहले करीब 2 किमी के क्षेत्र में नगर निगम ने सड़क बनाई थी, जो पहली बारिश में ही ध्वस्त हो गई। घटिया क्वालिटी की सड़क होने की वजह से जगह-जगह कंक्रीट और डामर निकल गया। इससे 6 इंच तक गड्ढे हो गए हैं, जिनमें आए दिन वाहन फंस रहे हैं। 2 करोड़ की लागत से बनी यह सड़क अब पानी में बह गई है। क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने के लिए विकास समिति कई बार निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद निगम अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments