2 बजे के बाद सेन्टर के गेट को बंद करती पुलिस
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2025 रविवार को जालोर जिला मुख्यालय पर 10 सेंन्टरों पर आयोजित हुई। जिसमें दोनों पारियों में 4992 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन दोनों पारियों में 84.16 प्रतिशत अभ्यर्थियों न
राजस्थान में आज (रविवार) को पटवारी के 3,705 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित हुई। राज्य के 38 जिलों में 1,030 परीक्षा केंद्र बनाए गए। पहली पारी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित हुई। इधर जालोर में भी पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 10 सेंटरों पर आयोजित हुई। एग्जाम सेंटरों पर सुबह से अभ्यार्थियों की लाइने लग रही। कड़ी चेकिंग के बाद सभी को एंट्री दी गई। परीक्षा से 1 घंटे पहले सेन्टर के गेट को बंद कर दिया गया।

जांच के बाद प्रवेश देते हुए पुलिस व टीम।

सेन्टर के गेट के बाहर परीक्षार्थियों की लगी कतार।
दोनों पारियों में 791 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
जालोर में आयोजित दोनों पारियों में कुल 4992 परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। जिसमें 4201 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 791 अनुपस्थित रहे।
– प्रथम पारी में 10 सेंटरों पर परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 2496 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 2102 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे और 394 अनुपस्थित रहे।
– दूसरी पारी में 10 सेंटरों पर 2496 में 2099 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 397 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं।
अब देखिए, पटवारी परीक्षा से जुड़ी PHOTOS…

सेन्टर में जांच के बाद प्रवेश देते हुए जांच टीम।

8 बजे सेन्टर के गेट को बंद कर दिया।

परीक्षार्थियों की लगी कतार।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments