बालोतरा में घर से लापता 17 साल की लड़की का शव मेगा हाईवे (बालोतरा-सांचौर) के किनारे झाड़ियों में मिला। गुस्साए लोगों ने करीब 3 घंटे तक हाईवे को जाम रखा। मामला जसोल थाना क्षेत्र का रविवार सुबह का है।
थानाधिकारी चंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 9:30 बजे असाड़ा से निकल रहे हाईवे के किनारे लड़की का शव मिला है। बॉडी बुरी तरह से सड़ी हुई थी और बदबू आ रही थी।
लड़की की पहचान दो दिन पहले गांव से लापता सोरकी पुत्री स्व. वालाराम देवासी के रूप में हुई।

लड़की को टक्कर मारने वाली कार हाईवे पर तेज रफ्तार में दौड़ती नजर आई थी।

एक्सीडेंट के बाद कार हाईवे पर कई बार पलटी थी। अब पुलिस कार सवारों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
हादसे के बाद हाईवे पर पलट गई थी कार थानाधिकारी चंद्र सिंह ने बताया- नाबालिग 15 अगस्त की शाम 5 बजे घर से निकली थी। शाम को 6:30 बजे वह घर की ओर जा रही थी। इस दौरान बालोतरा की ओर से सिणधरी जा रही कार ने लड़की को टक्कर मार दी। टक्कर से लड़की हाईवे से करीब 25 फीट दूर झाड़ियों में जा गिरी।
इसके बाद बेकाबू कार दो से तीन बार पलट गई। हादसे को देखकर आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल में पहुंचाया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। इस दौरान लड़की के टकराने की जानकारी किसी को नहीं मिली।

लड़की का शव मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
भाई ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट, हाईवे किया जाम थानाधिकारी चंद्र सिंह ने बताया- जब शाम को लड़की घर नहीं पहुंची तो उसके चचेरे भाई ने जसोल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। इस पर पुलिस ने लड़की तलाश शुरू कर दी।
रविवार सुबह लड़की का शव मिलने पर ग्रामीणों में हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से समझाइश की। मगर ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए और शव को मौके से नहीं उठाने दिया। बाद में समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

मामले की सूचना पर विधायक अरूण चौधरी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
शव उठाने लगे तो फिर लगाया जाम थानाधिकारी ने बताया- जैसे 11:30 बजे शव उठाने की कोशिश की तो गांव वालों ने फिर जाम लगा दिया। इस पर स्थानीय विधायक अरुण चौधरी, तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल, डीएसपी सुशील मान मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता शुरू की। करीब दो घंटे की समझाइश के बाद 1.30 बजे ग्रामीणों ने जाम हटा दिया।

….
एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
राजस्थान के दौसा में कंटेनर में घुसी पिकअप,11 की मौत:10 से ज्यादा घायल, सभी यूपी के रहने वाले, खाटूश्याम से लौट रहे थे

राजस्थान के दौसा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर में घुस गई। एक्सीडेंट में 7 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। सभी उत्तर प्रदेश के एटा और फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। पूरी खबर पढ़िए…
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments