![]()
अलवर| राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को धर्मांतरण प्रतिषेध विधेयक बहुमत से पारित हुआ है। पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल ने बताया कि प्रदेश व देशभर में जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण करवाने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही हैं। धर्मांतरण करवाने वाले लोग
अब कानून पारित हो से धर्मांतरण करवाने वाले व्यक्ति या संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी। ऐसे व्यक्ति व संस्थाओं के मकान या धर्मांतरण करवाने वाले भवन यदि अवैध भूमि पर बने पाए जाएंगे तो उन पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही भी की पाएगी। अलवर सहित बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर व अन्य जिलों में ऐसी गतिविधियां आए दिन होती रहती हैं। भोले भाले लोगों को प्रलोभन, शिक्षा व चिकित्सा के नाम पर धर्म परिवर्तन करवा दिया जाता है। बनवारी लाल सिंघल।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments