![]()
भास्कर न्यूज| अलवर आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा के सेंटर कॉमर्स कॉलेज में मंगलवार को 10.3 फीट लंबा अजगर घुस गया। सुबह 7.15 बजे परीक्षा देने आए अभ्यर्थी जिस बेंच पर बैठे थे, उसी के नीचे अजगर था। अचानक अभ्यर्थियों की नजर पड़ी तो इधर-उधर भागे। कॉले
इस पर करीब 7.50 बजे वाइल्डलाइफ रिसर्च एंड रेस्क्यू सेंटर की टीम मौके पर पहुंची। सेंटर अध्यक्ष विवेक जसाईवाल ने बताया कि कपिल सैनी व मोहित ने सूचना के बाद अजगर को काबू कर जंगल में छोड़ा। कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र से एक छोटा अजगर भी रेस्क्यू किया गया था। कॉलेज में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने बताया कि सुबह करीब सवा सात बजे कॉलेज पहुंच गए थे। वहां एग्जाम सेंटर एंट्री से पहले कॉलेज परिसर में बेंच पर बैठ गए थे। जब बेंच के नीचे नजर गई तो अजगर दिखाई दिया।
यह देख अभ्यर्थी भागे। वहीं, परीक्षा के तीसरे दिन 73 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। पहली पारी 28 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें 8429 अभ्यर्थियों में से 2258 अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी 19 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें 5140 अभ्यर्थियों में से 3753 उपस्थित व 1387 अनुपस्थित रहे। पहली पारी में जीके व दूसरी पारी में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। बुधवार को पहली पारी में संस्कृत विषय व दूसरी पारी में उर्दू विषय की परीक्षा होगी। अलवर. कॉमर्स कॉलेज में अजगर को पकड़े लोग।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments