उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर यात्री दिवस के मौके पर कलाकारों के संग झूमते यात्री।
उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे डबोक में यात्री सेवा दिवस पर कार्यक्रम हुए। इसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
यहां पर यात्रियों की सुविधा और जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए बच्चों की ड्राइंग-पेंटिंग सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं। एयरपोर्ट परिसर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली यात्रियों की तिलक लगाकर अगवानी की। स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच की गई। पौधरोपण किया गया।

यात्रियों का स्वागत भी इस अंदाज से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत हवाई अड्डा निदेशक योगेश नगाइच ने पौधरोपण के साथ कर पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर का संदेश दिया।
स्थानीय कलाकारों ने लोकनृत्य, गीत-संगीत और नाटक प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। कई यात्री कलाकारों के संग नाचते भी दिखाई दिए। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में यात्रियों, एयरपोर्ट स्टाफ और टैक्सी चालकों की बीपी, शुगर, नेत्र व अन्य सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई।
यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए एयरपोर्ट स्टाफ ने स्माइलिंग सर्विस अभियान चलाया, जिसमें यात्रियों का स्वागत मुस्कान के साथ किया। स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर जागरूकता पर्चे भी वितरित किए गए।
एयरपोर्ट निदेशक नगाइच ने कहा कि यात्री सेवा दिवस हमारे लिए सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि यात्रियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम हर दिन सेवा को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

एयरपोर्ट पर रक्तदान करते सुरक्षाकर्मी।

पेंटिंग प्रतियोगिता में पेंटिंग बनाती एक छात्रा।

सेवा दिवस पर एयरपोर्ट पर पौधरोपण करते हुए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments