![]()
उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में आरडीएक्स बार एंड कल्ब के बाउंसरों के हाथों ग्राहकों से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना एक दिन पूर्व बुधवार अलसुबह की है। दिल्ली से आए 6 दोस्तों ने बार स्टाफ के परिचित को लिफ्ट में आने से रोका तो बार मैनेजर और बाउंस
भुवाणा के मानसरोवर निवासी कमलेश पालीवाल ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि दिल्ली से आए उनके दोस्त मोहित, मिलन, विकास, मोनू और रोहित के साथ वे रात करीब 11 बजे भुवाणा स्थित आरडीएक्स बार में गए थे। रात 2:30 बजे वह बार से बाहर आ रहे थे। तभी लिफ्ट में छह लोगों की क्षमता है।
तभी बार स्टाफ का परिचित युवक हाथ में बीयर लेकर लिफ्ट में घुसने लगा। उन्होंने अंदर आने से रोक दिया। वह नीचे पहुंचे तो बार मैनेजर मुकेश सिंह, धर्मेन्द्र समेत 10 बाउंसरों ने उन पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को शांतिभंग में पाबंद किया है लेकिन गिरफ्तार नहीं किया है।
क्लब के आधी रात में संचालन पर उठ रहे सवाल शहर में बार और क्लबों के आधी रात तक संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। सुखेर थाना क्षेत्र में 8 से 10 बार क्लब हैं और सभी अक्सर आधी रात तक संचालित हो रहे हैं। जबकि प्रदेश में रात 11 बजे तक ही बार और क्लब चलाने की अनुमति है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments