![]()
सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
झालावाड़ के डग कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे के बड़े और छोटे तक्षकराज मंदिरों पर आकर्षक साज-सज्जा और श्रृंगार किया गया।
हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन लाभ लिया। कस्बे के सभी नाग मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर नागदेवता की विशेष पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक दूध का भोग लगाकर दर्शन लाभ लिया। मंदिरों में ज्वार की फूली का वितरण भी किया गया। इस दौरान भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की।
श्रावण मास में इस पर्व पर प्रमुख नाग मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। भक्त नागदेवता के दर्शन व पूजा करते हैं। सिर्फ मंदिरों में ही नहीं बल्कि घर-घर में भी इस दिन नागदेवता की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि जो भी इस दिन श्रद्धा और भक्ति से नागदेवता का पूजन करता है, उसे और उसके परिवार को कभी भी सर्प भय नहीं होता।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments