![]()
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा-2025 के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नागौर से 2 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये दोनों ट्रेनें अप-डाउन करेंगी, ताकि परीक्षार्थी एग्जाम के बाद आसानी से लाैट सकें। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शश
ट्रेन नंबर 04815, नागौर-खातीपुरा (जयपुर) परीक्षा स्पेशल रेलसेवा 13 सितंबर को नागौर से सुबह 5 बजे रवाना होकर 11 बजकर 50 मिनट पर खातीपुरा(जयपुर) पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04816, खातीपुरा(जयपुर)-नागौर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 13 सितंबर को खातीपुरा (जयपुर) से दोपहर 1 बजकर 30 बजे रवाना होकर रात 8 बजे नागौर पहुंचेगी। यह ट्रेन मेड़ता रोड जंक्शन, डेगाना जंक्शन, मकराना जंक्शन, कुचामन सिटी, फुलेरा जंक्शन, कनकपुरा, जयपुर जंक्शन व गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर स्टॉपेज करेगी। इस ट्रेन में 8 जनरल कोच होंगे।
इसी तरह ट्रेन नंबर 04819, नागौर-सांगानेर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 13 सितंबर को नागौर से साढ़े 8 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह सवा 4 बजे सांगानेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04820, सांगानेर-नागौर परीक्षा स्पेशल ट्रेन दिनांक 14 सितंबर को सांगानेर(जयपुर) से शाम 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना होकर रात 12 बजकर 55 मिनट पर नागौर पहुंचेगी। यह ट्रेन मेड़ता रोड बाईपास, डेगाना जंक्शन, मकराना जंक्शन, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा जंक्शन, कनकपुरा, जयपुर जंक्शन व दुर्गापुरा स्टेशनों पर स्टॉपेज करेगी। इस ट्रेन में 8 जनरल कोच होंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments