![]()
राजस्थान में खाटू श्यामजी दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अगस्त महीने में दो अलग-अलग रूटों पर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन करने का फैसला किया है। इसमें रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी और जयपुर-भिवानी-जयपुर के बीच कुल 16
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकिरण ने बताया- अगस्त के महीने में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे कई त्योहार आ रहे है। त्योहार को देखते हुए खाटूश्यामजी दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हेागी। इसे देखते हुए रेल प्रशासन की ओर से दो अलग-अलग ट्रेनों को जन्माष्टमी तक चलाने का निर्णय किया गया है।
रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल
रेवाड़ी से रींगस के बीच चलने वाली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (09633) 1, 2, 4, 8, 9, 14, 15 और 16 अगस्त को रात 10:50 बजे रेवाड़ी से रवाना होगी और रात 1:35 बजे रींगस पहुंचेगी।
वापसी में रींगस से रेवाड़ी के लिए ट्रेन नंबर (09634) 2, 3, 5, 9, 10, 15, 16 और 17 अगस्त को रात 2:20 बजे रवाना होकर सुबह 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
इस ट्रेन में डेमू रैक के 16 डिब्बे लगाए जाएंगे और यह अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल
जयपुर से भिवानी के बीच एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (09733) 2, 3, 5, 9, 10, 15, 16 और 17 अगस्त को सुबह 7:00 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी।
वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 09734, भिवानी से जयपुर के लिए इन्हीं तारीखों को शाम 4:05 बजे रवाना होकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।
इस ट्रेन में कुल 11 डिब्बे होंगे, जिनमें 9 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। ट्रेन जिन स्टेशनों पर रुकेगी, उनमें ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड़, चौमूं सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवड़ा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली और चरखी दादरी शामिल हैं।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय और स्टॉपेज की पुष्टि रेलवे वेबसाइट या संबंधित स्टेशन से कर लें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments