![]()
हनीट्रेप के आरोपितों की पैदल परेड करवाती पुर थाना पुलिस
भीलवाड़ा में एक बुजुर्ग व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसा कर रुपए वसूलने के दो आरोपितों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद आज पुर थाना पुलिस ने इन्हे कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल का ऑर्डर होने के बाद दोनों को कोर्ट से जेल तक पैदल परेड करवाई गई ।
हनीट्रेप में फंसाकर वसूले थे 5.50 लाख
पुर थाने के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग को हनी ट्रेप में फंसाकर उससे 5 लाख 50 हजार रूपए वसूले थे इन रुपयों से मुख्य आरोपी शेरू ने 1.20 लाख रुपए होम लोन के जमा करवाए, 1.50 लाख रुपए में एक कार खरीदी और 50 हजार की एक बाइक ली।
पुलिस ने जप्त की कार ओर बाइक
पुलिस ने कार और बाइक को जप्त किया ओर रिमांड का टाइम पूरा होने पर आज शाम को दो आरोपितो शेरू और कैलाश जाट को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस ने कोर्ट से जेल तक इनकी पैदल परेड करवाई और आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का संदेश दिया।
यह था मामला
एक बुजुर्ग व्यक्ति को इन आरोपियों ने बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के टैंडर के कागजात पर हस्ताक्षर करने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट की और उनके साथ आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बना लिए। इसके बाद आरोपियों ने बुजुर्ग व्यक्ति से 10 लाख रुपए की मांग की। बदनामी के डर से उन्होंने साढ़े 5 लाख रुपए दे दिए।
इनको किया था गिरफ्तार
इससे पहले मुख्य आरोपी शेरू माली सहित निर्मला उर्फ निधि, कैलाश जाट, पियूष दमामी, कैलाशसिंह और नीतू गिरफ्तार हो चुके हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments