ब्यावर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और प्रशासन टीम की संयुक्त कार्रवाई।
ब्यावर में जिला कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने बर क्षेत्र में अवैध खनन, निर्गमन और भंडारण पर नकेल कसी।

ब्यावर में अवैध बजरी संग्रहण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई।
11 सितंबर को टीम ने 55 टन अवैध बजरी जब्त की। 13 सितंबर को बजरी के अवैध परिवहन के लिए एक डंपर जब्त किया। इस मामले में 3.63 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।

डंपर में मैसेनरी स्टोन गिट्टी जब्त की गई।
15 सितंबर को कार्रवाई में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी बजरी, एक ट्रेलर में फेल्सपार और एक डंपर में मैसेनरी स्टोन गिट्टी जब्त की गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रेलर को थाना बर को सौंपा गया। डंपर थाना निमाज की हिरासत में दिया गया। इस कार्रवाई में 3.82 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनन माफियाओं के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments