जोधपुर के ओसियां क्षेत्र में लेपर्ड के मूवमेंट से दहशत फैल गई।
जोधपुर के ओसियां में लेपर्ड का मूवमेंट नजर आया है। यहां लेपर्ड ने गाय और नीलगाय को अपना शिकार बनाया है। घटना ओसियां के खारडा मेवासा गांव की है। मौके पर लेपर्ड के पंजे के निशान मिले हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगा
ओसियां रेंज के अधिकारी मुरली मनोहर ने बताया- टीमों का गठन कर लेपर्ड को पकड़ने का प्रयास किया जा रहे हैं। जंगल के बीच में कैमरे और पिंजरे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्र के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को सावधानी बरतनी के लिए भी कहा गया है। फिलहाल लेपर्ड के मूवमेंट के चलते ग्रामीण भी काफी दहशत में है।

लेपर्ड को पकड़ने के लिए जंगल मे पिंजरे लगाए गए।

मौके पर लेपर्ड के पंजे के निशान मिले हैं।
वनपाल रंजीत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि लेपर्ड की तलाश की जा रही है। खारडा मेवासा के रक्षित वन क्षेत्र में लेपर्ड के फुटप्रिंट मिले हैं। इसके देखते हुए पिंजरा लगाया गया था। लेपर्ड 22 अगस्त की रात को पिंजरा लगाया था, जिसमें कुछ मांस के टुकड़े रखे हुए थे, लेकिन पिंजरे में नहीं आया। कल भी तलाश में अभियान चलाया गया था। फिलहाल उसके जगह छोड़ने के संकेत मिलें है।
लेपर्ड मेवासा डांवरा रोड पर एक तालाब में पानी पीने के लिए आता है, लेकिन कल से उसका मूवमेंट नजर नहीं आया। संभवतः कहीं और निकल गया होगा। लेपर्ड शाम के समय शिकार पर निकलता है, इसलिए उस पर नजर रखी जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments