☜ Click Here to Star Rating


भरतपुर पूर्व राजपरिवार के सदस्य फिर आमने-सामने हैं। पूर्व मंत्री और पूर्व राजपरिवार सदस्य विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने बयाना स्थित बंध बारैठा की कोठी को अवैध रूप से बेचने का आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया X पर

.

पूर्व राजपरिवार सदस्य अनिरुद्ध सिंह ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कोठी बंध बारैठा भरतपुर राजपरिवार की पैतृक संपत्ति है। यह अवैध रूप से बेचा गया है।

पूर्व राजपरिवार सदस्य अनिरुद्ध सिंह ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कोठी बंध बारैठा भरतपुर राजपरिवार की पैतृक संपत्ति है। यह अवैध रूप से बेचा गया है।

पूर्व मंत्री के बेटे की धमकी- कोर्ट जाऊंगा पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने X पर लिखा- कोठी बंध बारैठा भरतपुर राजपरिवार की पैतृक संपत्ति है। यह अवैध रूप से बेचा गया है। मेरी माताजी और मैंने इसकी अनुमति नहीं दी थी। उस समय मैं विदेश में पढ़ाई कर रहा था। मैं इस संपत्ति तथा अन्य संपत्तियों की बिक्री को न्यायालय में चुनौती दूंगा और उस पर स्थगन आदेश (स्टे) की मांग करूंगा।

कुर्की की कार्रवाई कर बैंक बेचेगी कोठी अनिरुद्ध सिंह ने बताया- यह कोठी करीब 15 साल पहले कर्नल अलावत और मिस्टर सुधीर विंडलैस को बेच दी गई थी। अब बैंक की ओर से बकाया पेमेंट नहीं होने की वजह से कुर्की की कार्रवाई हो रही है। फिर कोठी को बैंक बेचेगी। इसे भगत सिंह बिरहरू (लोहागढ़) खरीदने का प्रयास कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री और पूर्व राजपरिवार सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक पेज पर लिखा- हकीकत में कोठी बंध बारैठा मेरी निजी संपत्ति थी। राजपरिवार की संपत्ति नहीं थी।

पूर्व मंत्री और पूर्व राजपरिवार सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक पेज पर लिखा- हकीकत में कोठी बंध बारैठा मेरी निजी संपत्ति थी। राजपरिवार की संपत्ति नहीं थी।

कोठी बेचकर पत्नी ने लिया महंगा फ्लैट इस पोस्ट के बाद पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा है- हकीकत में कोठी बंध बारैठा मेरी निजी संपत्ति थी। राजपरिवार की संपत्ति नहीं थी। इसको बेचने के लिए मैं अधिकृत था। इसलिए मेरी पत्नी दिव्या सिंह ने मुझसे जबरदस्ती लिखवा कर मुझसे बिकवाया था। दिव्या सिंह ने उस पैसे से नई दिल्ली में एक महंगा फ्लैट अपने नाम से लिया। इसलिए यह कहना कि कोठी बंध बारैठा को अवैध रूप बेचा गया है, ये गलत है।

करीब 5 साल से भरतपुर के पूर्व राजपरिवार में विवाद चल रहा है। इससे पहले भी विश्वेंद्र सिंह के बेटे ने पिता पर कई तरह के आरोप लगाए थे। ये फोटो साल 2020 का है।

करीब 5 साल से भरतपुर के पूर्व राजपरिवार में विवाद चल रहा है। इससे पहले भी विश्वेंद्र सिंह के बेटे ने पिता पर कई तरह के आरोप लगाए थे। ये फोटो साल 2020 का है।

पूर्व मंत्री बोले- जल्दी ही हाईकोर्ट में केस दायर करूंगा विश्वेंद्र सिंह ने लिखा है- आज मुझे अपने परिवार के खिलाफ बोलना पड़ रहा है। अप्रैल 2021 से मैंने मोती महल परिसर में प्रवेश ही नहीं किया है। इसी बात का फायदा उठाते हुए मेरी पत्नी व बेटे ने मोती महल की बेशकीमती चीजें यहां तक कि किवाड़, खिड़की बेच दिए हैं। हमारे पुरखों के जमाने से ऐतिहासिक झंडा जो मोती महल में लगा हुआ था उसको भी बदल दिया है। बहुत जल्द ही हाईकोर्ट में मैं केस दायर करने वाला हूं। इसी बौखलाहट में ये लोग बुनियादी बयानबाजी कर रहे हैं। जिस दिन से मैंने मोती महल छोड़ा है, उस दिन से महल में स्थित मंदिरों की पूजा-अर्चना भी बंद करवा दी गई है।

बंध बारैठा कोठी जंगल के बीच एक पहाड़ी पर स्थित है।

बंध बारैठा कोठी जंगल के बीच एक पहाड़ी पर स्थित है।

महाराजा किशन ने बनवाई थी बंध बारैठा कोठी बंध बारैठा स्थित कोठी को किशन महल के नाम से भी जाना जाता है। यह महल महाराजा किशन ने 1922 से 1926 के बीच बनवाया था। इसका निर्माण लाल और सफेद पत्थर से किया गया है। इसका डिजाइन ब्रिटिशकाल की छाप वाला है। महाराजा किशन ने यह महल शिकारगाह और ठहरने के लिए बनवाया था। महल के दरवाजों और खिड़कियों पर शेर और मोर जैसी कलाकृति बनी हुई है। यह महल बंध बारैठा के जंगल के बीच एक पहाड़ी पर स्थित है। जहां से बंध बारैठा का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

भरतपुर पूर्व राजपरिवार में विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

1. पूर्व राजपरिवार के विवाद को लेकर भरतपुर में हुई पंचायत, पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह से भी लोगों ने की मुलाकात

भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह से विवाद अब पंचायत तक आ गया है। पूर्व राजघराने के विवाद को लेकर जिले में पंचायत हुई, जिसमें विभिन्न समाजों से जुड़े लोग शामिल हुए। (पढ़ें पूरी खबर)

2. विश्वेंद्र सिंह की पत्नी बोलीं- सारे फसाद के पीछे गहलोत, भरतपुर पूर्व राजपरिवार विवाद पर बेटे ने कहा- पूर्व सीएम ने हमारे फोन टेप करवाए

भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह से विवाद गहराता जा रहा है। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading