ब्रह्मपुरी माउंट रोड स्थित दक्षिणमुखी श्री नहर के गणेशजी मंदिर में बुधवार को 14वां श्री रामेश्वरम् भजन संगीत समारोह आयोजित हुआ। यह आयोजन मंदिर के पूर्व महंत और ब्रह्मलीन पं. रामेश्वर लाल शर्मा की पुण्यस्मृति में किया गया। श्रावण शुक्ला प्रदोष के दिन
मंदिर महंत पं. जय शर्मा ने बताया- कार्यक्रम की शुरुआत सुबह गणपति पूजन और नवीन पोशाक अर्पण के साथ हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर आयोजन की विधिवत शुरुआत की गई। सुबह 10 बजे महंत गद्दी पूजन के साथ वृक्षारोपण और वृक्ष वितरण का आयोजन हुआ।
शाम 4 बजे से विद्वानों की ओर से श्री रुद्रपाठ और श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया गया। इसके बाद शाम 6 बजे से भजन संगीत समारोह शुरू हुआ, जिसमें प्रदेश के कई प्रसिद्ध गायक और वादकों ने भक्ति संगीत और शास्त्रीय-उपशास्त्रीय गायन से श्रद्धांजलि अर्पित की।

पं. आलोक भट्ट को मिला ‘संगीतोपासक’ सम्मान
इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक और संगीतज्ञ पं. आलोक भट्ट को ‘संगीतोपासक’ की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। मंदिर परिवार की ओर से यह सम्मान उन्हें भजन संगीत और भारतीय शास्त्रीय परंपरा के प्रति उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।
समारोह का संचालन आर.डी. अग्रवाल, राजेश आचार्य और शोभाचंद पारीक ने किया। आयोजन में भाग लेने आए अन्य कलाकारों का भी मंदिर परिवार की ओर से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन वर्तमान महंत और युवाचार्य पं. मानव शर्मा और समस्त मंदिर परिवार की ओर से किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments