☜ Click Here to Star Rating



जयपुर के सिंधी कैम्प बस स्टैंड में बस में चढ़ रही महिला पर एक अपराधी महिला ने हमला कर दिया। आरोपी महिला ने दीक्षा पर हमला कर उसकी दो तोले की सोने की चैन तोड़ी,दीक्षा ने विरोध किया तो आरोपी महिला ने उसे हथियार दिखा कर धमका दिया और मौके से फरार हो गई।

.

डीसीपी वैस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि दीक्षा प्रजापति ने एक रिपोर्ट सिंधी कैम्प थाने में दी। जिस में उस ने बताया कि वह 5 अगस्त को दिन में करीब 3.30 बजे जयपुर सिंधी कैंप से बयाना के लिए जा रही थी, बस में चढ़ते समय एक महिला ने उस के गले में पहनी हुई मोटी सोने की चेन खींच ली,उस ने विरोध किया तो उसे महिला ने पेचकस जैसे हथियार दिखा कर उस पर हमला किय। भय दिखाकर आरोपी महिला गले में पहनी सोने की चेन जिसमें ओम का लॉकेट लगा हुआ है को लूट करके ले गई। शिकायत पर सिंधी कैम्प थाना पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

एसआई श्याम सुन्दर शर्मा ने तत्काल एक टीम का गठन किया और मौके पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज से महिला की पहचान की। जिस के बाद पुलिस ने आरोपी महिला मधु (35) निवासी भरतपुर को डिटेन किया। महिला के पास से पुलिस ने लूटी हुई सोने की चैन भी रिकवर की। आरोपी महिला पूर्व में भी इस तरह की कई वारदात कर चुकी हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading