प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे एक ओवरलोड ट्रेलर को डिटेन किया है। ये कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में की गई।
छोटीसादड़ी थानाधिकारी प्रवीण टांक और उनकी टीम ने शनिवार को कारुण्डा चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान एक डंपर ट्रेलर को रोका। ये ट्रेलर चित्तौड़गढ़ की तरफ से आ रहा था।
जांच के दौरान पाया गया कि ट्रेलर में अवैध रूप से बजरी और मिट्टी ओवरलोड की गई थी। पुलिस द्वारा पूछताछ में चालक ने अपना नाम वरदीचंद (40) पुत्र किशन मीणा निवासी छोटी डोरी बारावरदा बताया।

जब पुलिस ने चालक से बजरी की बिल्टी और अन्य आवश्यक कागजात मांगे तो वो पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रेलर को डिटेन कर थाने में खड़ा करा दिया है।
मामले की सूचना खनन विभाग और आरटीओ विभाग को दी गई है। अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
ये कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसिंह और कार्यवाहक वृत्ताधिकारी गजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में की गई है। पुलिस अवैध खनन गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments