सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को स्पॉट का चिह्निकरण कर दुर्घटनाओं में कमी लाना ही हमारा लक्ष्य हो। यह बात सांसद उमेदराम बेनीवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान कही।
बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता व सुधारात्मक उपायों पर दिया गया। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने, स्कूल व कॉलेज स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां उपयुक्त सुधारात्मक उपाय किए जाने जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सांसद उमेदराम बेनीवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को इसके प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्घटना ग्रस्त क्षेत्रों में जल्द से जल्द आवश्यक संकेतक, ब्रेकर, लाइटिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाए। उन्होंने सड़क के आसपास उगी झाड़ियों को काटने एवं सड़क की पटरियों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। सांसद बेनीवाल ने दीपावली के पूर्व क्षतिग्रस्त सड़कों के पेचवर्क के निर्देश दिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments