थाने में बुधवार को युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज हुआ है।
.
थानाधिकारी बुद्धाराम चौधरी ने बताया कि कस्बे निवासी वालाराम पुत्र तेजाराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका छोटा भाई अशोक मंगलवार रात करीब 9.30 बजे नागाणा रोड स्थित भोजनालय पर बैठा था। तभी कल्याणपुर निवासी हीरसिंह पुत्र देवीसिंह, विजयसिंह पुत्र कोलसिंह, दिलीपसिंह पुत्र कोलसिंह, मनोहरसिंह पुत्र नेनसिंह व दो अन्य युवक शराब के नशे में धुत होकर आए व उसके भाई को दुकान से बाहर खींचकर मोबाइल, नकदी व कागजात छीन लिए।
वहीं लाठी डंडों से मारपीट की, इससे वह बेहोश हो गया। इसे घायल अवस्था में सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से जोधपुर रेफर किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments