☜ Click Here to Star Rating


भीलवाड़ा से लापता 23 साल के युवक और 17 साल की लड़की की लाश उज्जैन में शिप्रा नदी में साड़ी से बंधी मिली। पुलिस को एक दिन पहले नदी के पास एक लावारिस बाइक मिली थी। इसके बाद अगले दिन नदी में युवक और नाबालिग लड़की के शव दिखे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जेब

.

नाबालिग लड़की और युवक भीलवाड़ा के काछोला थाना इलाके के रहने वाले थे। युवक के परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच कुछ महीने पहले प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई थी। हम लोग इस रिश्ते के लिए तैयार थे, लेकिन लड़की के परिवार ने विरोध किया। इसी के चलते दोनों 23 सितंबर को घर से बिना बताए निकल गए थे।

दोनों के शव मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर थाना क्षेत्र में रविवार को शिप्रा नदी में मिला। पुलिस की सूचना पर सोमवार को दोनों के परिजन शव लेने पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शवों का अंतिम संस्कार महिदपुर के श्मशान घाट पर कर दिया गया।

नाबालिग के परिजनों ने दर्ज करवाया था मामला

काछोला थाना SHO बालकिशन शर्मा ने बताया- 23 सितंबर को एक युवक नाबालिग लड़की को लेकर भाग गया था। नाबालिग के परिजनों की रिपोर्ट पर 25 सितंबर को किडनैपिंग और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच कोटड़ी डीएसपी को सौंपी गई थी।

युवक के पास मिली आईडी से उसकी पहचान हुई।

युवक के पास मिली आईडी से उसकी पहचान हुई।

शिप्रा नदी में मिले साड़ी से बंधे शव

SHO बालकिशन शर्मा ने बताया- रविवार दोपहर करीब 12 बजे शिप्रा नदी में युवक और नाबालिग लड़की की लाश मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर महिदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम की मदद से शवों को बाहर निकाला। शव आपस में साड़ी से बंधे हुए थे, जिससे प्रारंभिक जांच में खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।

आधार कार्ड मिला तो हुई पहचान

SHO बालकिशन शर्मा ने बताया कि युवक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान भीलवाड़ा जिले के निवासी के रूप में हुई। महिदपुर थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि भीलवाड़ा के काछोला थाने में युवक पर किडनैपिंग और पॉक्सो का मामला दर्ज है।

इसके बाद थाना इलाके की एक टीम उज्जैन पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने महिदपुर में ही दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading