☜ Click Here to Star Rating


खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने चिड़ावा और बुहाना की रसद इंस्पेक्टरों को चेतावनी दी कि यदि 31 अक्टूबर तक अपात्र लोगों को NFSA की सूची से बाहर नहीं किया गया, तो 1 नवंबर से उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा –

.

QuoteImage

गिव अप अभियान सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन इसमें झुंझुनूं जिला पूरे प्रदेश में 36वें स्थान पर है, जो चिंता का विषय है।

QuoteImage

मंत्री ने बैठक में साफ कहा –

QuoteImage

जो अधिकारी ईमानदारी और पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगे वही विभाग में टिक पाएंगे, अन्यथा उनके लिए कोई जगह नहीं होगी। सरकार का लक्ष्य है कि अपात्र बाहर हों और पात्र लोग वंचित न रहें।

QuoteImage

मंत्री गोदारा सोमवार को झुंझुनूं कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने गिव अप अभियान को लेकर साफ़ किया कि जिनके घरों में गाड़ी है, और जिनका बिजली-पानी का बिल 5,000 रुपए से ज्यादा आता है, उन्हें स्वेच्छा से अपना नाम ‘गिव अप’ करवा लेना चाहिए। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 31 अक्टूबर तक अपात्र लोगों ने नाम नहीं हटवाया तो उनसे 30.57 प्रति किलो की दर से वसूली की जाएगी और उनके नाम भी सार्वजनिक किए जाएंगे।

मंत्री गोदारा ने अधिकारियों को लताड़ा,गिव अप अभियान' में जिले की धीमी रफ्तार से नाराज।

मंत्री गोदारा ने अधिकारियों को लताड़ा,गिव अप अभियान’ में जिले की धीमी रफ्तार से नाराज।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा का रुख बेहद सख्त रहा। उन्होंने चिड़ावा रसद निरीक्षक अनामिका और बुहाना रसद निरीक्षक रामावतार भेड़ा को ‘गिव अप’ अभियान में गंभीर लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई। मंत्री ने साफ कहा कि झुंझुनूं जैसे पढ़े-लिखे और सैनिक बहुल जिले में अपात्र लोग खाद्य सुरक्षा का फायदा नहीं उठाएं और पात्र वंचित न रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि 31 अक्टूबर तक लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो दोनों अधिकारियों का सस्पेंशन तय है। अन्य अधिकारियों को भी आगाह किया गया कि अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बता दे की NFSA का लक्ष्य देश की लगभग दो-तिहाई आबादी को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Focused Public Distribution System – TPDS) के तहत रियायती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना है।

50 हजार नाम हटाने की तैयारी

‘गिव अप’ अभियान को गति देने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों को स्पष्ट लक्ष्य दिए गए हैं। मंत्री ने बताया कि झुंझुनूं जिले से कुल 50,000 अपात्र नाम हटाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि तय समय सीमा में हर हाल में यह काम पूरा होना चाहिए, अन्यथा कार्रवाई होगी।

दो रसद इंस्पेक्टरों को लगाई फटकार, झुंझुनूं फिसड्डी, प्रदेश में 36वें स्थान पर

दो रसद इंस्पेक्टरों को लगाई फटकार, झुंझुनूं फिसड्डी, प्रदेश में 36वें स्थान पर

जनता से सीधी अपील और वसूली की चेतावनी

मंत्री गोदारा ने जिले की जनता से अपील की कि जिनके घर में गाड़ी है या जिनका बिजली-पानी का बिल 5,000 रुपए से ज्यादा आता है, वे स्वेच्छा से अपना नाम ‘गिव अप’ करवा लें। उन्होंने चेतावनी दी कि 31 अक्टूबर तक अपात्र लोगों ने नाम नहीं हटवाया तो उनसे 30.57 रुपए प्रति किलो की दर से वसूली होगी और उनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

अन्य घोषणाएं और निर्देश

  • राशन दुकानों का विस्तार: दिसंबर तक हर पंचायत में राशन की दुकान खोली जाएगी, कोई पंचायत बिना दुकान के नहीं रहेगी।
  • ई-केवाईसी अनिवार्य: अधिकारियों को स्कूलों तक जाकर ई-केवाईसी करवाने के निर्देश। पात्र व्यक्ति सूची से बाहर हुआ तो डीएसओ जिम्मेदार होंगे।
  • नए नामों की जांच: झुंझुनूं से जुड़े 1,37,994 नए लाभार्थियों के नामों की डीएलओ स्तर पर अनिवार्य जांच होगी। गड़बड़ी पर कार्रवाई तय।
  • अच्छा काम करने वालों का सम्मान: सूरजगढ़ इंस्पेक्टर सुरेंद्र और मलसीसर इंस्पेक्टर को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।
  • परिवहन टेंडर: कमियां मिलने पर रद्द किए गए टेंडर की री-टेंडर प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading