![]()
पंचायत समिति सभागार बसेड़ी में पंजीकरण और परीक्षण शिविर लगाया गया।
राज्य सरकार की बजट घोषणा और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत धौलपुर जिले में ‘समर्थ धौलपुर अभियान’ चल रहा है। शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार बसेड़ी में पंजीकरण और परीक्षण शिविर लगाया गया।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (एलिम्को) के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों की चिकित्सकीय जांच की गई। शिविर में कुल 57 पंजीकरण हुए। इनमें 24 विशेष योग्यजन और 33 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।
योजना के तहत लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकल, व्हीलचेयर, कैलिपर और वॉकिंग स्टिक दिए जाएंगे। इसके अलावा कमर व घुटने की बैल्ट, सर्वाइकल कॉलर, बैसाखी, वॉकर, ट्राईपॉड और श्रवण यंत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
शिविर में उपखंड अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद और विकास अधिकारी रामजी लाल मीणा मौजूद रहे। चिकित्सा विभाग से डॉ. मुनेंद्र गर्ग (ऑर्थो) और डॉ. महेश गुप्ता (ईएनटी) ने जांच की। एलिम्को से डॉ. विकास पटेल (ऑडियोलॉजिस्ट) और डॉ. अजय कुमार पंडित (रिहैबिलिटेशन प्रोफेशनल) भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि चयनित लाभार्थियों को जल्द ही सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
कंटेंट: अंकित गर्ग, बसेड़ी
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments