![]()
बसेड़ी क्षेत्र के जारगा गांव में लगातार बारिश के कारण खेतों में अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
बसेड़ी क्षेत्र के जारगा गांव में लगातार बारिश के कारण खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से हजारों बीघा में लगी फसलें प्रभावित हुई हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या हर साल बारिश के मौसम में आती है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। अगर जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो रबी की फसल की बुवाई भी संभव नहीं होगी।
इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। सुरेश, चंद्र, मुकेश, महेश समेत कई किसानों ने बताया कि खेतों में पानी जमा रहने से खरीफ की फसलें पहले ही नष्ट हो चुकी हैं। अब आगे की बुवाई भी प्रभावित होने की आशंका है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments