![]()
शहर के डाक बंगला परिसर के पीछे स्थित रहवासी कॉलोनी के लोगों ने सोमवार को नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर आबादी क्षेत्र में लग रहे 5जी नेटवर्क टॉवर के कार्य को तत्काल रोकने एवं इसे अन्यत्र स्थान पर लगाने की मांग की।
मोहल्लेवासियों ने ज्ञापन में बताया कि हमारे मोहल्ले की मुख्य सड़क, जो डाक बंगला के पास से होकर गुजरती है, वहीं पर यह 5जी नेटवर्क टॉवर लगाया जा रहा है। सड़क के एक ओर लोहे का बिजली पोल पहले से मौजूद है और दूसरी ओर टॉवर लगने से मार्ग और संकरा हो जाएगा। यह सड़क बालोतरा से पाली की ओर जाने वाला प्रमुख मार्ग है, जिस पर रोजाना भारी यातायात रहता है।
रहवासियों ने आशंका जताई कि टॉवर से स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ेगा, विशेषकर छोटे बच्चों के भविष्य पर इसका प्रतिकूल असर हो सकता है। उन्होंने नगर परिषद से मांग की है कि इस टॉवर को किसी अन्य चौड़े मार्ग पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि समस्याओं से मुक्ति मिल सके।
सोहनसिंह,चेतनप्रकाश, अशोकसिंह, किशनसिंह सोलंकी, शिवसिंह सोलंकी, भीखसिंह, पुरणदान, मांगीलाल, प्रेम, रमेश, करण, राजेंद्रसिंह, प्रेम माली, कस्तुरी, रामूदेवी, लक्ष्मणसिंह, मैना, शारदा, दिलीपसिंह मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments