☜ Click Here to Star Rating


डूंगरपुर में छात्र संगठन एसएफआई ने मानगढ़ धाम के पाठ्यक्रम में किए गए बदलाव के विरोध में रैली निकाली।

डूंगरपुर में छात्र संगठन एसएफआई ने मानगढ़ धाम के पाठ्यक्रम में किए गए बदलाव का विरोध किया। एसबीपी कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली कलेक्ट्रेट तक पहुंची। जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

.

एसबीपी कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली कलेक्ट्रेट तक पहुंची।

एसबीपी कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली कलेक्ट्रेट तक पहुंची।

राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 4 की पुस्तक से मानगढ़ धाम का पाठ हटाकर कक्षा 5 में शिफ्ट किया है। नए पाठ में आदिवासियों की शहादत और भील शब्द का उल्लेख नहीं किया गया है। साथ ही इससे संबंधित तस्वीरें भी हटा दी गई हैं।

परिषद ने शहीद वीरबाला कालीबाई के पाठ को भी कक्षा 5 से हटाकर कक्षा 6 में नए शीर्षक के साथ स्थानांतरित कर दिया है। इस पाठ में भी बदलाव किए गए हैं।

एसएफआई के प्रदर्शनकारियों ने शास्त्री मार्ग, पुराना बस स्टैंड और तहसील चौराहे से होते हुए कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। संगठन ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें दोनों पाठों को मूल रूप में पाठ्यक्रम में वापस शामिल करने की मांग की गई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading