![]()
कोटा में इटावा के खातोली थाना क्षेत्र के छूवारी धाम पार्वती नदी में सोमवार को नहाने गए सात युवकों में से चार बह गए। ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है। कोटा से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया ह
जानकारी के अनुसार, खातोली के रहने वाले सात युवक छूवारी धाम गए थे। इस दौरान पार्वती नदी में नहाते समय सोनू सुमन (17), मोहित सुमन (18), अशफाक (17) और आयुष गुर्जर (16) बह गए। ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन की मदद से एक युवक का शव निकाल लिया गया, जबकि अन्य तीन युवकों की तलाश जारी है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद इटावा डीएसपी शिवम जोशी, खातोली थाना पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। वहीं कोटा से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर बुलाई गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments