☜ Click Here to Star Rating


डूंगरपुर| सदर थाना क्षेत्र में सागवाड़ा रोड पर तीजवड के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य युवक घायल हो गए। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।सदर था

.

सामने से टक्कर मारने वाली बाइक पर सवार तीन युवक भी गंभीर घायल हो गए।राहगीरों ने एम्बुलेंस बुलाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सुनील की हालत गंभीर थी, उसे गुजरात के हिम्मतनगर रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव को वापस जिला अस्पताल की मोर्चरी में लेकर आए। पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

अलग-अलग हादसे में आधे दर्जन लोग घायल

जिले में शनिवार को अलग अलग सड़क हादसे की घटनाओं में आधे दर्जन से अधिक लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। वही एक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शेरवाड़ा गांव एक बाइक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में शेरवाड़ा गांव निवासी हाकरा वरहात गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह सरकण साई निवासी राहुल अहारी और सुनील दोनो बाइक लेकर डूंगरपुर शहर की ओर आते समय तीजवड़ तीन रास्ते पर सामने से आ रही अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरुपुर गांव में मॉडल स्कूल के निकट बाइक सवार दंपती को अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरपुर निवासी अरविंद डामोर और पत्नी कल्पना डामोर घायल हो गए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading