![]()
प्रतापगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत धरियावद और देवगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 10 क्विंटल 73 किलो 25 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। जब्त माल की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल एक
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह और पुलिस उप अधीक्षक नानालाल के मार्गदर्शन में की गई। घटना 26 सितंबर 2025 को हुई, जब धरियावद थानाधिकारी कमलचंद मीणा और उनकी टीम जवाहर नगर चौराहे पर नाकाबंदी कर रहे थे।
घटना के समय प्रतापगढ़ की ओर से एक बिना नंबर ईसूजी लोडिंग वाहन आता दिखा, जिस पर पीछे तिरपाल लगा था। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन तेज गति से मुंगाणा रोड की ओर लिया। पुलिस ने पीछा किया, वाहन सड़क पर खड़ा मिला और उसमें सवार दोनों व्यक्ति खाई में कूदकर जंगल की ओर भाग गए। वे फरार होने में सफल रहे।
वाहन की तलाशी में पीछे के हिस्से में काले रंग के 49 कट्टे मिले, जिनमें डोडाचूरा भरा हुआ था। जिसका कुल वजन 10 क्विंटल 73 किलो 25 ग्राम था। धरियावद थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। देवगढ़ थानाधिकारी महेंद्र सिंह इस मामले की आगे की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments