☜ Click Here to Star Rating



चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र में क्रूजर गाड़ी पलटने से घायल हुए लोगों को डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र में ढाणी लक्ष्मणसिंह के पास शुक्रवार दोपहर एक क्रूजर गाड़ी पलट गई। इस हादसे में एक ही परिवार के करीब 14 लोग घायल हो गए। घायलों को डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

ये सभी लोग नागौर स्थित गुंसाई महाराज के दर्शन कर राजगढ़ तहसील के गांव देवीपुरा लौट रहे थे। ढाणी लक्ष्मणसिंह के पास एनएच 52 पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का इलाज किया।

सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से एएसआई सुरेश कुमार और कॉन्स्टेबल दयाराम शर्मा वार्ड में पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। दूधवाखारा थाना से भी एएसआई सुरेश कुमार अस्पताल पहुंचे। घायलों में देवीपुरा निवासी चंद्रकला (35), कृष्णा (28), मुकेश (40), पूजा (29), रमेश कुमार (40), अमित (26), नविता (22) और सुमन (30) शामिल हैं।

इसके अलावा दूधवाखारा निवासी सुमित्रा (40) और शारदा (40), लिखवा पिलानी निवासी डिंपल (12) और निर्मला (65), लादूसर निवासी सिलोचना (40) और आसलू निवासी रोशन (25) भी घायल हुए हैं। घायल मुकेश ने बताया कि सभी पीड़ित परिवार और रिश्तेदारी के सदस्य हैं। फिलहाल, सभी घायल डीबी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading