![]()
श्रीगंगानगर पुलिस ने लूटपाट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
श्रीगंगानगर पुलिस ने लूटपाट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी राणा दास उर्फ डडू को हिरासत में लिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया- 3 अगस्त 2025 को प्रवीण कुमार (62) शनि मंदिर से अपने घर सेतिया फॉर्म जा रहे थे। मुखर्जी नगर के पास दो युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। आरोपियों ने धमकाकर उनसे 6,400 रुपए और आधार कार्ड छीन लिया। पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया। तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर की सूचना के आधार पर राणा दास को गिरफ्तार किया गया। वह सुखवंत पैलेस के पास, वार्ड नंबर 15 का रहने वाला है। इस मामले में दूसरा आरोपी सूरज पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
राणा दास का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है। उस पर चोरी, लूटपाट और हथियार रखने के चार अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इनमें 2014 में चोरी, 2018 में लूट, 2024 में लूटपाट और 2025 में आर्म्स एक्ट का मामला शामिल है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments