![]()
अजमेर में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने अपने परिचित पर बेटी को दावत पर बुलाकर रेप करने का आरोप लगाया है। पिता की ओर से पति-पत्नी के खिलाफ दरगाह थाने में शिकायत दी गई है।
पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सीओ लक्ष्मणराम भाकर की ओर से की जा रही है।
दरगाह थाना पुलिस के अनुसार पिता ने शिकायत देकर बताया कि उसके परिचय के घर पर दावत थी। दोनों पति-पत्नी घर पर आए और बेटी को दावत में भेजने के लिए कहा था। विश्वास में आकर उसने अपनी बेटी को परिचित के घर भेज दिया।
पिता ने पुलिस को बताया कि जब परिचित को फोन कर वापस बेटी को बुलाया तो बेटी को घर भेजने से मना कर दिया। थाने में शिकायत दी और बाद में बेटी को नारिशाला भेज दिया। बेटी को घर लाया तो बताया कि आरोपी की पत्नी ने पहले उसके साथ मारपीट की और उसे कमरे में ले गई। बाद में उसके पति ने उसके साथ रेप किया।
दोनों पति-पत्नी की ओर से किसी को बताने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। दरगाह थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments