On-line providers began on Bijli Mitra app; You may also lodge complaints | बिजली कंज्यूमर को घर बैठे मिलेंगी सुविधाएं: बिजली मित्र ऐप पर ऑनलाइन सेवाएं शुरू; शिकायत भी कर सकेंगे – Ajmer Information
डिस्कॉम कंज्यूमर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिजली मित्र मोबाइल एप के माध्यम से विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं प्रारम्भ की गई हैं। इससे उपभोक्ताओं को घर बैठे तुरन्त, पारदर्शी एवं आसानी से सुविधाएं मिल सकेंगी, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
.
ये मिलेंगी सुविधाएं…
वर्तमान एवं पूर्व में जारी बिजली बिल डाउनलोड करने की सुविधा
वर्तमान बिल का ऑनलाइन भुगतान
पूर्व में किए गए भुगतानों की जानकारी देखना
पिछले महीनों की बिजली खपत का विवरण देखना
मासिक एवं औसत खपत की गणना करना
शिकायत एवं सुझाव दर्ज करना (बिजली आपूर्ति, सुरक्षा, बिजली चोरी एवं अन्य तकनीकी शिकायतें)
दर्ज शिकायत/सुझाव की स्थिति की जानकारी प्राप्त करना
नए कनेक्शन हेतु ऑनलाइन आवेदन करना
अन्य सेवाएं – बिल सुधार, मीटर परिवर्तन, पुनः कनेक्शन, लोड परिवर्तन, नाम परिवर्तन एवं डुप्लीकेट बिल प्राप्त करना
……….
पढें ये खबर भी….
अजमेर की स्कूलों में आज छुट्टी नहीं:प्रशासन ने कहा-सोशल मीडिया पर चल रहा मैसेज गलत, भ्रमित न हो
अजमेर की स्कूलों में आज (मंगलवार) को कोई छुट्टी नहीं है। सोशल मीडिया पर चल रहा मैसेज गलत है। जिला प्रशासन के पुराने आदेश की डेट में छेड़छाड़ कर इसे बनाया गया है। (पूरी खबर पढें)
Comments