![]()
नागौर कोतवाली में एक विवाहिता ने खुद के भाई, चाचा समेत पीहर पक्ष के 7-8 लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 5 सितंबर की शाम की है। शनिवार को युवती ने रिपोर्ट दी और अब मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल वेदपाल शिवरान ने बताया कि विवाहिता समीम कुरेशी की
कोतवाल वेदपाल शिवरान ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार घटना 5 सितंबर को सूफी साहब की दरगाह के पास एक कैफे में हुई। रिपोर्ट के अनुसार, समीम ने एक साल पहले अपने परिवार के खिलाफ जाकर नागौर के उमर फारुख से मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कर लिया था। दोनों मोहम्मदपुरा, खान साहबों के मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे थे। शुक्रवार को समीम अपने पति उमर फारुख (21) के साथ बारहवफात का जुलूस देखने गए थे। जुलूस के दौरान वे एक कैफे में चाय पी रहे थे, तभी चार गाड़ियों और मोटरसाइकिलों में सवार होकर समीम के भाई अकरम और असलम, चाचा फजलुद्दीन, जमाल और छोटू, और कुछ अन्य लोग मजीद खान, फिरोज और शेरू अचानक वहां आ पहुंचे। इन सभी के हाथों में लोहे के सरिये, धारदार हथियार और हॉकी थीं। आते ही उन्होंने उमर फारुख पर जानलेवा हमला कर दिया।
रिपोर्ट में समीम ने बताया है कि हमलावरों ने उसके पति के सिर पर सरिए से वार किया, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। हमलावरों ने उनके हाथ-पैर भी तोड़ दिए और चेहरे पर हॉकी से वार किया, जिससे उमर फारुख का निचला होंठ फट गया। हमले के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को हमलावरों के चंगुल से बचाया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उमर फारुख को एंबुलेंस से जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया।
विवाहिता समीम कुरैशी ने रिपोर्ट देकर पुलिस से खुद की और पति उमर फारूख की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। व्यापारियों के मोहल्ला निवासी विवाहिता समीम कुरैशी (21) ने आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश और जबरन अगवा करने को लेकर मामला दर्ज करवाया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments