डग में ईद मिलादुन्नबी पर मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया।
झालावाड़ के डग कस्बे में मुस्लिम समाज ने ईदगाह परिसर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए गए।

हजरत कारी सलीम साहब ने रसूल की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।
भीलवाड़ा से आए हजरत कारी सलीम साहब ने अपने संबोधन में रसूल की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जीवन इंसानियत के लिए एक आदर्श है। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी को मोबाइल की लत से दूर रहने की सलाह दी।

जश्ने ईद मिलादुन्नबी समारोह में जुटे समाज के लोग।
कारी सलीम ने कहा कि धार्मिक शिक्षा इंटरनेट के बजाय बुजुर्गों से लेनी चाहिए। उन्होंने नई पीढ़ी को नमाज को जीवन का हिस्सा बनाने और बुराई, गिबत और भेदभाव से दूर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में हाफिज हसन रजा, हाफिज मुबारक हुसैन, हाफिज मोहम्मद नफीस, आलीम यामिन रजा और अंजुमन सदर अब्दुल रहीम उर्फ गुड्डू भाई सहित कई समाज के लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में फातिहा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments