उदयपुर शहर के निजी स्कूल में जिम ट्रेनर द्वारा 13 साल की छात्रा से रेप के मामले में यूथ कांग्रेस सहित हिंदु संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्कूल गेट के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और स्कूल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने कहा-

शिक्षा के मंदिर में ऐसी गंदी हरकत पर पेरेंट्स को स्कूल का बॉयकाट करना चाहिए।

पुलिस पर स्कूल के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि तीन दिन बाद भी आरोपी जिम ट्रेनर को क्यों गिरफ्तार नहीं किया? यहां बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची, जिन्होंने स्कूल में बच्चियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। स्कूल का गेट बंद था। आक्रोशित लोग वहीं धरने पर बैठ गए। माहौल गर्माता देख डिप्टी कैलाश चन्द्र, आंबामाता थानाधिकारी मुकेश सोनी और बड़गांव थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित जाब्ते के साथ तैनात रहे।
स्कूल के अंदर जिम में किया था रेप मामला अंबामाता थाना क्षेत्र का है। पुलिस में दर्ज शिकायत अनुसार, बारिश के कारण स्कूल में अवकाश घोषित था लेकिन छात्रा को इसकी जानकारी नहीं थी। परिवार का आरोप है कि जब बच्ची स्कूल पहुंची तो वहां जिम ट्रेनर के अलावा कोई नहीं था। ट्रेनर छात्रा को जिम के अंदर ले गया। उसके साथ जबरन रेप किया। घटना के बाद छात्रा बुरी तरह सहम गई और घर पहुंची। परिवार ने बात की तो पूरी घटना का खुलासा हुआ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments