☜ Click Here to Star Rating


श्रीगंगानगर| समग्र शिक्षा विभाग ओर से जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन मीरा चौक के नजदीक श्री स्वामी समाज छात्रावास हॉल में संपन्न हुआ।

.

इसमें 41 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान 12 खिलाड़ियों ने गोल्ड, 10 खिलाड़ियों ने सिल्वर व 10 ही खिलाड़ियों ने ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। एडीपीसी समसा अरविंद्र सिंह ने कहा कि हमें प्रतिदिन कम से कम 60 मिनट तक योग करना चाहिए। प्राणायाम, ध्यान, क्रियाएं करने से बच्चों का शारीरिक के साथ-साथ बौद्धिक विकास भी होता है। योग मस्तिष्क को शांत करने का सबसे सरल माध्यम है। उन्होंने कहा कि आधुनिक व व्यस्त जीवन में हमें समय निकालकर योगाभ्यास एवं व्यायाम करना चाहिए।

सेहत हमारा सबसे महत्वपूर्ण धन है और हमें हमेशा इसे संजोकर रखना चाहिए। इस प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन पुलिस लाइन स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नंबर 5 बना। इस कड़ी में ओम नमस्ते योग केन्द्र के 9 गोल्ड मेडल सहित 14 पदक अपने नाम किए हैं।

नैतिक शर्मा ने उत्कृष्ट खिलाड़ी की ट्रॉफी अपने नाम की : योग प्रशिक्षक अजय कुमार वर्मा ने बताया कि बालिका जूनियर वर्ग दलीय में मीनाक्षी व शिक्षा ने स्वर्ण पदक, बालक जूनियर वर्ग व्यक्तिगत में नैतिक ने स्वर्ण पदक, बालिका सीनियर वर्ग दलीय में दिव्या व मैना ने स्वर्ण पदक, बालिका सीनियर वर्ग व्यक्तिगत में सोनाक्षी ने स्वर्ण पदक, बेस्ट ऑफ बेस्ट में तनिशी, विशेष व सोनाक्षी ने स्वर्ण पदक, बालक सीनियर वर्ग दलीय में विशेष व दक्ष ने रजत पदक, बालिका सीनियर वर्ग व्यक्तिगत में तनिशी व नंदिनी ने कांस्य पदक तथा बालक जूनियर वर्ग व्यक्तिगत में नैतिक ने रजत पदक जीता है।

इस प्रतियोगिता में नैतिक शर्मा ने उत्कृष्ट खिलाड़ी की ट्रॉफी जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस दौरान एडीपीसी अरविंद्र सिंह, तेजप्रताप सिंह, भूपेंद्र स्वामी, अवरिंद्रजीत सिंह, अंकित सुथार, रविना कुमारी आदि शामिल मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading