![]()
राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश मदनलाल भाटी ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि उत्सव मातृ शक्ति के प्रति श्रद्धा और आराधना की प्रेरणा देता है।
भाटी ने कहा कि यह पर्व लोगों को जीवन में उचित एवं पवित्र कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि भारतीय अध्यात्म परंपरा में मातृशक्ति की उपासना को प्रधानता दी गई है।
न्यायाधीश भाटी ने कहा कि इस पर्व पर सकारात्मक दिशा में कार्य करने पर मंथन करना चाहिए। इससे समाज में शांति और सद्भाव का वातावरण कायम रहेगा। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
उन्होंने अपील की कि इस पवित्र उत्सव को पारंपरिक उल्लास और सद्भाव के साथ मनाएं। साथ ही राजस्थान को समृद्ध और सशक्त प्रदेश बनाने में अपना योगदान दें।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments