☜ Click Here to Star Rating



कारखाने में तोड़फोड़ करने वाले आठ आरोपियों कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

टोंक में कोतवाली क्षेत्र के बहीर इलाके में शुक्रवार (19 सितंबर) रात सोशल मीडिया पर कथित विवादित धार्मिक टिप्पणी के बाद कुछ लोगों ने कशीदा कारखाने में तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 5 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है

.

डीएसपी राजेश विद्यार्थी ने बताया-इस मामले में गहना जांच पड़ताल जारी है। जिन लोगों ने तोड़फोड़ की, उन्हें एक-एक कर गिरफ्तार किया रहा है। इनके अलावा कोई और भी शामिल होगा तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर टिप्पणी के बाद सड़कों पर उतरे

शुक्रवार को बहीर क्षेत्र में एक पक्ष के लोग सड़कों पर उतर आए थे। उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। वे प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाशों ने पास के कशीदा कारखाने में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इससे पीड़ित व्यक्ति को लाखों रुपए का नुकसान हुआ।

दूसरे दिन शनिवार सुबह 10.30 बजे बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता आदि नेता कारखाने पर गए और पीड़ित व्यक्ति को हर संभव मदद का और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाने का भरोसा दिया।

दूसरे पक्ष ने दिया धरना

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बीजेपी कार्यकर्ता, माली समाज समेत अन्य समर्थक घंटाघर चौराहा पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। लोग धरने पर बैठ गए। उसके करीब पांच घंटे बाद SDM आए। उन्हें लोगों ने नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा, अतिक्रमण हटाने, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।

SDM ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म करवाया था। इसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई और सोमवार को आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 5 नाबालिग भी निरुद्ध किया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading